MP में अगले 24 घंटे भारी! कई जिलों में तेज आंधी और बारिश मचाएगी तांडव, येलो अलर्ट जारी; रहें सावधान
Monday, Sep 14, 2026-10:10 AM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। इसके चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिती बनी है। नदियां-नाले उफान पर है। आमजनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। सोमवार को राज्य के करीब 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य कई इलाकों में भी बारिश की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को राज्य के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, गुना और श्योपुर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, रायसेन, सीहोर, विदिशा, धार, झाबुआ, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, देवास, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, रीवा, सतना, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ समेत कई जिलों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है।
इन जिलों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश दर्ज की जा सकती है। अन्य शेष जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लगभग सभी 55 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 15 सितंबर के बाद बारिश की गतिविधियां कमजोर होने की संभावना है।
लोगों को सावधान रहने की अपील की
1. गरज-चमक के दौरान घर में रहें। पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।
2. बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए खेतों में काम करने से बचें
3. आंधी-तूफान के दौरान खुले मैदानों और खेतों में काम करने से बचें
4. वाहन चलाते समय स्पीड हल्की रखें और स्टीयरिंग पर मजबूत पकड़ बनाए रखें
5. खराब मौसम में बच्चों व बुजुर्गों का विशेषकर ध्यान रखें

