तेजी से पैर पसारता कोरोना दिखा रहा असर, अब हर रविवार बड़वानी भी रहेगा लॉकडाउन

4/4/2021 4:55:11 PM

बड़वानी (संदीप कुशवाहा): बड़वानी जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने जिले में आज रात से आगामी आदेश तक रात 10 से सुबह 06 बजे तक नाईट कर्फ्यू लगाया है। वहीं आगामी 11 अप्रैल से प्रत्येक रविवार जिले में सम्पूर्ण लॉक डाउन रहेगा।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Corona, Lockdown, Barwani

रविवार सम्पूर्ण लॉक डाउन के दिन सिर्फ़ आवश्यक वस्तुओं की दुकाने खुली रहेंगी। वहीं लोगों पर सख्ती भी बरती जाएगी। जिले में लगातार संक्रमण बढ़ते जा रहा है। जिसको लेकर प्रसाशन कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के लिए अस्थाई जेल भी बनाई है। बड़वानी जिला मुख्यालय पर रंजीत क्लब को अस्थाई जेल बनया गया है। जहां कल करीब 35 से  40 लोगो को अस्थाई जेल भी भेजा गया। वहीं बड़वानी जिले के कई जगहों पर स्वेच्छिक लॉक डाउन लगया गया है। जिसमे वरला,बलवाड़ी, पानसेमल, पलसूद निवली सेंधवा में स्वेच्छिक लॉक डाउन भी लगाया गया है। आज सेंधवा में भी स्वेच्छिक लॉक डाउन है जहां पूर्ण रूप से दुकाने बन्द है। जहां लॉक डाउन का असर दिख रहा है। वहीं लोगों की आवाजाही कम दिखाई दे रही हैं। लगातार संक्रमण बढ़ रहा है आज भी बड़वानी में 76 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News