कोरोना अपडेट: मंदसौर में प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती, 24 घंटे में सामने आए 153 नए मामले

5/6/2021 11:11:38 PM

मंदसौर (प्रीत शर्मा): मंदसौर में आज 1148 टेस्टिंग में कोरोना के 153 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं 2 मरीजों की मौत हुई है जबकि 38 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। मंदसौर में अबतक एक्टिव मरीजों की संख्या 1233 है।

PunjabKesari, Mandsaur, Madhya Pradesh, Corona virus, Corona update, Covid 19

बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मंदसौर जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। किराना सामानों की होम डिलीवरी प्रतिबंधित की गई है। जिले की सीमा में रात्रि 12 बजे से सुबह 4 बजे तक ही आपूर्ति वाहनों को प्रवेश की छूट दी गई है। फल एवं सब्जी के ठेला व्यापारियों का समय निश्चित कर दिया गया है। अब सुबह 6 बजे से 10 बजे तक तो शाम को 6 बजे से 8 बजे तक ही विक्रेता अपना सामान बेच पाएंगे। वहीं रिज़र्व बैंक की गाइडलाइन के मुताबिक निजी फायनेंस कंपनियों की लोन वसूली पर भी लगाया गया 31 मई तक प्रतिबंध।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News