विजय शाह का मुंह काला करने वाले को मिलेगा 51 हजार का इनाम, कांग्रेस पार्षद ने कर दी बड़ी घोषणा
Wednesday, May 14, 2025-05:43 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर इंदौर में कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता महात्मा गांधी कि प्रतिमा पर इकट्ठा हुए और इस बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मंत्री विजय शाह का पुतला भी फूंका। कांग्रेसियों ने पुलिस से बचने के लिए पहले ही पुतले में आग लगा दी और पुलिस मुंह देखते रह गई। प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेसियों ने मंत्री विजय शाह के इस्तीफे और उन पर कार्रवाई की मांग की है।
इधर कांग्रेस से पार्षद यशस्वी पटेल ने मंत्री विजय शाह के बयान की निंदा करते हुए इसे देश और महिलाओं का अपमान बताया है। पार्षद यशस्वी ने घोषणा की है कि जो भी मंत्री विजय शाह का मुंह काला करेगा उसे वो 51 हजार रूपए का नगद इनाम देंगी। फिलहाल मंत्री विजय शाह के बयान का विरोध लगातार जारी है और ये विरोध जल्द ही थमता नजर नहीं आ रहा है। मंत्री विजय शाह के इस बयान ने भाजपा की मुश्किलें भी बढ़ा दी है।