इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र में दंपति ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर की आत्महत्या

6/20/2024 2:36:00 PM

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के रावजी बाजार क्षेत्र में रहने वाले एक दंपत्ति का शव घर में मिला है। आशंका है की दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। मामले में पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज कर जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र के शनि गली का है। एक घर से दंपत्ति के शव मिले हैं। पुलिस के मुताबिक दंपति का नाम संजय वर्मा और रेखा वर्मा है।

PunjabKesariमृतक के छोटे भाई ने पुलिस को घटना की जानकारी सबसे पहले दी थी। बताया जाता है कि दोनों के बच्चे नहीं थे। आए दिन इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद होता रहता था। इसी विवाद में दोनों ने जहर खा लिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News