Punjab Kesari MP ads

पूर्व DGP की नातिन हत्याकांड में High Court का सख्त फैसला, 4 को उम्रकैद की कड़ी सजा

Wednesday, Jul 22, 2026-08:14 PM (IST)

(ग्वालियर): पूर्व डीजीपी की नातिन की हत्या मामले में एक बड़ा फैसला आया है। अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 4 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। ये बड़ा फैसला 3 साल बाद आया है। दरअसल ग्वालियर के बहुचर्चित अक्षया यादव हत्याकांड में करीब तीन साल बाद का फैसला आने का बाद न्याय मिला है। जिला एवं सत्र न्यायालय ने पूर्व डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव की नातिन अक्षया यादव की हत्या मामले में 4 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाकर कड़ा फैसला सुनाया है।

जुलाई 2023 की है वारदात

आपको बता दें कि  जुलाई 2023 में ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग में  DGP  अक्षया यादव की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि हमलावरों ने अक्षया यादव पर  नहीं, बल्कि उसकी सहेली पर निशाना लगाया था लेकिन इस  दौरान  फायरिंग में चली गोली अक्षया यादव को लग गई थी और  उसकी मौके पर ही मौत हो गई। क्योंकि अक्षया यादव   पूर्व डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव की नातिन थी तो मामला पूरे प्रदेश में सुर्खियों में आ गया था।

ये मामला करीब तीन साल तक चला और सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में 26 गवाहों के बयान दर्ज कराए।  अदालत ने बाला सुरवे,पृथ्वीराज चौहान,मोंटी रावत और सुमित रावत को हत्या का दोषी पाया है और चारों को आजीवन कारावास की सख्त सजा सुनाई। आपको बता दें कि इस  हत्याकांड में चार नाबालिग भी आरोपी हैं। उनका मामला किशोर न्याय बोर्ड में विचाराधीन है,इसलिए अदालत ने उनके खिलाफ अभी कोई फैसला नहीं सुनाया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News