Punjab Kesari MP ads

भीम आर्मी नेता के जुए और जिस्मफरोशी के अड्डे पर रेड,अनैतिक गतिविधियां में नेता समेत महिला हिरासत में...

Wednesday, May 13, 2026-08:05 PM (IST)

डबरा (भरत रावत) : मध्य प्रदेश के डबरा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। यहां बुधवार देर शाम को अनुभाग के टेकनपुर स्थित होटल बॉर्डर एंड फैमिली रेस्टोरेंट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। पुलिस ने मौके से नकदी, जुआ खेल रहे लोगों और अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया है।  बताया जा रहा है कि होटल का संचालन भीम आर्मी नेता प्रवीण घोरपडे द्वारा कराया जा रहा था। पुलिस ने मौके से प्रवीण घोरपडे को भी हिरासत में लिया है। पुलिस को यहां लंबे समय से संदिग्ध एवं अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद ग्वालियर से पहुंची पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे-44 स्थित टेकनपुर के बॉर्डर रिजॉर्ट पर अचानक दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों से करीब 15 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। मौके से 10 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस टीम ने होटल परिसर के कमरों और अन्य हिस्सों की गहन तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। मौके से दस्तावेज, रजिस्टर और अन्य सामग्री भी जांच के लिए जब्त किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। छापेमारी के दौरान होटल परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। इसके साथ ही पुलिस ने देह व्यापार के मामले में संलिप्त एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और देर शाम तक जांच कार्रवाई जारी रही। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी मामले में आधिकारिक रूप से विस्तृत खुलासा नहीं किया है।

PunjabKesari

टेकनपुर स्थित होटल बॉर्डर पर हुई पुलिस रेड के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुलिस अनैतिक गतिविधियों और अन्य संदिग्ध मामलों को लेकर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मौके पर जुआ खिलाने और अनैतिक गतिविधियों के संचालन के पर्याप्त प्रमाण मिले हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसके तार किन अन्य स्थानों तक फैले हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News