Punjab Kesari MP ads

देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश, 3 नाबालिग समेत 7 युवतियां गिरफ्तार

Friday, Jul 27, 2018-04:12 PM (IST)

मंदसौर : जिला पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारकर सात युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई युवतियों में तीन नाबालिग युवतियां भी शामिल हैं। ये सभी बांछड़ा समुदाय की है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार पुलिस को पानपुर गांव में देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना मिली। जिसके बाद सीएसपी राकेश मोहन शुक्ला के नेतृत्व में एक टीम ने पानपुर गांव में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारा। जहां से उन्होंनें इस धंधे में लिप्त बांछड़ा समुदाय की सात युवतियों को और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि पकड़ी गई युवतियों में तीन युवतियां नाबालिग हैं। फिलहाल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Related News