MP में 24 घंटे भारी! कई जिलों में तबाही मचाएगी आंधी-बारिश और ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने की ताजा भविष्यवाणी
Thursday, Jun 11, 2026-09:34 AM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। कई जिलों में आंधी-बारिश देखने को मिली। जबकि राज्य के कई इलाकों में गर्मी का प्रकोप जारी है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। करीब 35 जिलों में मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि छह जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, विदिशा, सीहोर और पांडुर्णा में आंधी-बारिश की आशंका जताई गई है। इन जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही 40-50 किमी/घंटा तेज हवाएं चलने के आसार है।
यहां ओले गिरने की आशंका
इसके अलावा राज्य के करीब 6 जिलों में ओले गिरने की आशंका जताई गई है। जिसमें मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर शामिल है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ मौसम अचानक बदल सकता है। वहीं, आने वाले दिनों की बात करें तो 13 जून को ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड क्षेत्र के कुछ जिलों के लिए तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। यहां एक तरफ ये तेज आंधी-बारिश से लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद है। वहीं, इससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है।
लोगों का सतर्क रहने की सलाह
विभाग ने खराब मौसम के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज आंधी व बिजली गिरने के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहें। वहीं, किसानों को भी खेतों में काम करते समय सावधानी बरतनी होगी।

