Punjab Kesari MP ads

MP में अगले 48 घंटे भारी! कई जिलों में तेज आंधी-तूफान और बारिश मचाएगी तबाही,ओलें व बिजली भी गिरेगी; हाई अलर्ट जारी

Friday, Jun 12, 2026-10:52 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में कई जिलों में आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। जबकि कई जगहों पर गर्मी ने लोगों को परेशान किया है। इसी बीच मौसम विभाग ने 12 और 13 जून तक चेतावनी जारी की है। कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की आशंका जताई गई है। साथ ही ओलें व बिजली भी गिरेगी। इन जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

PunjabKesari

इन जिलों में तेज अंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य के मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में ओलावृष्टि और तेज आंधी की आशंका जताई गई है। विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट किया है। जबकि प्रदेश के रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, दमोह में तेज आंधी-बारिश के आसार है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, खंडवा में गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, कल यानी 13 जून को ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर और दमोह में तेज आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

PunjabKesari

कई जिलों में गर्मी का असर
इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी और खरगोन में फिलहाल बारिश का कोई विशेष अलर्ट नहीं है। ऐसे में इन जिलों में गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है। वहीं, खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रहे, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दमोह, सतना, रीवा, दतिया, मंडला और टीकमगढ़ सहित कई शहरों में तापमान 42 डिग्री के आसपास रहा।

लोगों का सतर्क रहना होगा सतर्क
विभाग ने खराब मौसम के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज आंधी व बिजली गिरने के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहें। वहीं, किसानों को भी खेतों में काम करते समय सावधानी बरतनी होगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News