Punjab Kesari MP ads

MP कांग्रेस की अहम बैठक आज, ‘संगठन सृजन’ पर होगा मंथन; ये दिग्गज नहीं होंगे मीटिंग में शामिल, जानें क्या है वजह

Tuesday, Aug 11, 2026-11:53 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश कांग्रेस की राजनीति में से इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस पीएसी की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक का आयोजन कांग्रेस मुख्यालय (भोपाल) पर होगा। सूत्रों की मानें तो बैठक में कई दिग्गज के शामिल नहीं होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि इस दौरान ‘संगठन सृजन’ पर मंथन होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश कांग्रेस की पीएसी कांग्रेस मुख्यालय में होगी। मीटिंग में संगठन सृजन पर मंथन होगा। खास बात यह है कि बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद अरुण यादव शामिल नहीं होंगे। सूत्रों से पता चला है कि दिग्विजय और अरुण विदेश में हैं। जबकि कमलनाथ का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। जिस वजह से वह मीटिंग में अनुपस्थित रहेंगे। वहीं, छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुल नाथ पीएसी में शामिल हो सकते हैं।

मप्र के प्रभारी हरीश चौधरी संगठन सृजन के अब तक हुए काम का ब्यौरा लेने वाले हैं। दतिया चुनाव की समीक्षा की जाएगी और नगरीय निकायों के चुनाव की तैयारियां पर चर्चा होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले, पूर्व मंत्री सज्जन ​सिंह वर्मा समेत सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News