Punjab Kesari MP ads

डबरा SDM राघवेंद्र पांडे का कोरोना से निधन

Tuesday, Sep 29, 2020-10:51 AM (IST)

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में कोरोना को लेकर स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। अनलॉक के बाद जहां कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं वहीं दूसरी तरफ कोरोना से जिंदगी की जंग हारने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इसी बीच मंगलवार की सुबह डबरा में एसडीम के पद पर कार्यरत राघवेंद्र पांडे का कोरोना से निधन हो गया है। एसडीएम राघवेंद्र पांडे ने मंगलवार सुबह 8 बजे अपनी अंतिम सांस ली।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों डबरा एसडीएम राघवेंद्र पांडे ने बुखार, सर्दी- जुकाम होने पर कोरोना टेस्ट कराया था जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसडीएम पांडे वेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। सोमवार की रात से उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई और मंगलवार सुबह 8 बजे एसडीएम राघवेंद्र पांडे इलाज के दौरान कोरोना से जीवन की जंग हार गए। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 लाख से पार हो चुका है। सोमवार को भी प्रदेश में 1957 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिन्हें मिलाकर प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,24,166 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 35 मरीज कोरोना से दम तोड़ चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News