दामोदर यादव बने राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य, आज़ाद समाज पार्टी ने लिया बड़ा निर्णय

Monday, Dec 01, 2025-05:20 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान) : आज़ाद समाज पार्टी ने बड़ा निर्णय लेते हुए दामोदर यादव को राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य बनाया गया है। आज दिल्ली में हुई महत्वपूर्ण मुलाक़ात के बाद यह निर्णय लिया गया। आज़ाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद और प्रदेश के उभरते नेता दामोदर यादव ने संगठनात्मक सुदृढ़ता और सामाजिक आडंबर-पाखंड के विरुद्ध नई रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

इसी दौरान दामोदर यादव को पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी में शामिल किए जाने का बड़ा निर्णय लिया गया, जिसे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह के साथ देखा जा रहा है। दतिया जिले के इंदरगढ़ में 6 दिसंबर को होने वाली पार्टी की विशाल “संविधान बचाओ रैली” की तैयारियों को लेकर भी दोनों नेताओं ने रोडमैप तय किया। रैली में चंद्रशेखर आज़ाद मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विनय रतन और रविन्द्र भाटी भी मंच साझा करेंगे।

दामोदर यादव ने दावा किया है कि इस ऐतिहासिक रैली में हज़ारों कार्यकर्ता शामिल होकर धीरेंद्र शास्त्री जैसे कथावाचकों की गैर-संवैधानिक बयानबाज़ी और देशभर में बढ़ती जातिवादी घटनाओं के खिलाफ सशक्त संदेश देंगे। पार्टी इसे सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के लिए निर्णायक संघर्ष का नया चरण मान रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News