हाईकोर्ट में बाबा साहब की प्रतिमा लगाने के लिए दामोदर यादव निकालेंगे संकल्प यात्रा, दिग्विजय सिंह और धीरेंद्र शास्त्री के गढ़ में भरेंगे हुंकार

Saturday, Feb 14, 2026-02:55 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान) : ग्वालियर हाई कोर्ट परिसर में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना का विवाद अब वर्ग संघर्ष की स्थिति में बदल रहा है। इसके लिए आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी दूसरे चरण की संकल्प यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं जो 15 मार्च को ग्वालियर में एक लाख कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचेगी।

दावा है कि 15 मार्च को ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य दामोदर यादव ने बताया कि बाबा साहेब की स्टैचू की स्थापना उनके लिए मूर्ति भर नहीं बल्कि स्वतंत्र भारत में अपने हक अधिकार प्राप्त करने की प्रमाण होगी। यादव ने बताया कि संकल्प यात्रा के माध्यम से 50 बड़ी और 100 नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एवं धीरेंद्र शास्त्री के गढ़ में बड़ी रैली भी करेंगे।

दामोदर यादव ने आरोप लगाए कि सवर्ण समाज का वश चले तो वे एट्रोसिटी एक्ट बन करवा दे। मनुवादियों का वश चले तो रेप केस तक बंद करवा दें। क्योंकि वे कहते हैं कि इनका मिसयूज होता है। लेकिन इस देश में जो समाज से वंचित समाज है उसको सुरक्षा कवच देना बहुत जरूरी है। सरकार ने सुरक्षा कवच देने का भी काम किया हम इसका स्वागत करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News