DAVV इंदौर ने किया बड़ा बदलाव! CET को खत्म करके सामान्य विश्वविद्यालय दाखिला परीक्षा की शुरू, नाम दिया CUET

4/27/2022 7:37:17 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर ने सीईटी को खत्म करके सामान्य विश्वविद्यालय दाखिला परीक्षा शुरू की है। इस परीक्षा को सीयूईटी नाम दिया है। अब से विश्वविद्यालय पहले व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए एक ही दिन में सीईटी परीक्षा लेता था, लेकिन अब पूरे हफ्ते होगी। डीएवीवी ने सीयूईटी का विकल्प चुना है जो एंटीए करायेगा। इसमें 27 डोनेम और 13 भाषाओं में सीयूईटी होगी। इसमें ज्यादातर क्षेत्रीय भाषाएं शामिल है। हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, उड़िया, बंगाली, असमिया और पंजाबी इसके अलावा फ्रेंच स्पेनिश जर्मन, नेपाली, फारसी, इतालवी, अरबी, सिंधी, संस्कृत, कश्मीरी, कोकणी, बोडो, डोगरी, मैथिली, मणिपुरी, संथाली, तिब्बती, जापानी जैसी 20 भाषा का विकल्प होगा।
PunjabKesari

प्रकोष्ठ के समन्वयक कन्हैया आहूजा के मुताबिक सीआईटी कई विषयों के लिए किया जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए 7 दिन का समय दिया जाएगा। विश्वविद्यालय व्यवसायिक पाठ्यक्रमों को एबीसी समूह में बांटा है। समूह में स्नातकोत्तर कार्यक्रम भी में वाणिज्य और प्रबंधन धाराओं में स्कूल बाद के पाठ्यक्रम शामिल होते हैं। इसके अलावा ग्रुप सी में विज्ञान और इंजीनियरिंग विषयों में स्कूल के बाद के पाठ्यक्रम शामिल हैं। अभी तक एनडीए ने सी यू ईट में ग्रुप बी और ग्रुप सी के तहत पाठ्यक्रम शामिल किए हैं। डीएवीवी ने दावा किया कि एंटीए ग्रुप ए में भी पाठ्यक्रमों को शामिल करने के लिए सहमति दे दी है लेकिन अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सीयूईटी में विकल्प होगा इसमें चार खंड शामिल होंगे। घंटे में 13 भाषाएं खंड 2 में 20 भाषाएं और खंड 3 में 27 डोनेम विशिष्ट विषय खंड 4 में सामान्य परीक्षा विद्यार्थियों को 100 प्रश्नों के उत्तर देना होंगे। इस परीक्षा में लिखने के लिए विद्यार्थियों को 1 घंटे का समय मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News