Punjab Kesari MP ads

तीन दिन से लापता होटल कर्मचारी की बेसमेंट में मिली लाश, फैली सनसनी

Wednesday, Aug 21, 2019-02:27 PM (IST)

छतरपुर(राजेश चौरसिया): शहर के जाने-माने पॉश होटल लॉ-कैपिटल में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर सुसाइड नोट मिलने से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। एफ.एस.एल. अधिकारी और सिविल लाईन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, मृतक होटल का कर्मचारी अरुण सिंह है। जिसकी लाश होटल के बेसमेंट में पड़ी हुई थी। जो कि पिछले 3 दिन से लापता था। मृतक के पास से पुलिस को सुसाईड नोट मिला है। मृतक के परिजनों को सिविल लाईन पुलिस ने सूचना दी थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News