गोली लगने से जवान की मौत, गन अनलोडिंग के वक्त हुआ हादसा

1/31/2019 2:48:39 PM

बालाघाट: जिले में नक्सल उन्मूलन के लिए तैनात फोर्स के जवान की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रायफल को अनलोड करते समय यह हादसा हुआ है। मृतक जवान के गले के पास गोली लगी है। मामले की जांच की जा रही है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार की है। जवान का नाम भगवंत सिंह सिरकवार उम्र 28 साल है। जो जिले के सालेटेकरी चौकी में 15 दिन पहले ही पदस्थ हुआ था। जवान मूल रूप से मुरैना जिले के पोरसा का रहने वाला है। जिसकी मूल पदस्थापना 23 वीं वाहिनी बटालियन भोपाल में थी जो कुछ दिनों पहले ही हाॅक-फोर्स की ट्रेनिंग लेकर हैदराबाद से लौटा था।

PunjabKesari

घटना के जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी सालेटेकरी चौकी पहुंचे। जहां उनके द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर पंचनामे की कार्रवाई कराकर शव को बिरसा स्वास्थ केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। घटना के संबंध में पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि गोली चलने की घटना दुर्घटनावश हुई है। जवान के द्वारा संतरी पहरा की डियूटी खत्म होने के बाद रायफल को अनलोड किया जा रहा था। इस दौरान यह हादसा होना प्रतीत हो रहा है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News