नवनियुक्त मंत्रियों ने कमलनाथ से सबसे पहले की ये मांग, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

12/26/2018 10:05:38 AM

भोपाल: मंगलवार को मंत्रिमंडल गठन के बाद सीएम कमलनाथ ने अपने मंत्रियों की बैठक ली। इस दौरान कमलनाथ ने मंत्रियों को निर्देश देते हुए कहा कि ज़्यादा से ज़्यादा वक्त विभाग को दें और गांव- गांव जाकर लोगों के बीच से संदेश पहुंचाएं कि ये सरकार जनता की है। जो सरकार ने वादे किए है वो जरुर पूरे किए जाएंगें। वही मंत्रियों ने बैठक में कहा कि बिजली बिल की वसूली में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। बुधवार को मंत्रालय में कमलनाथ कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई गई है।

PunjabKesari

 

मंत्रियों ने बताया कि बिजली बिल की वसूली में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। बिजली कंपनियां किसानों को नोटिस दे रही हैं।  इससे किसान परेशान हो रहे हैं। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए।  इसके साथ ही मंत्रियों ने कर्ज माफी को लेकर भी चर्चा की। वहीं कमलनाथ ने मंत्रियों से कहा है कि वो 2 से 11 जनवरी तक भोपाल में ही रहें। 7 से 11 जनवरी तक नयी विधानसभा का पहला सत्र होगा। सत्र की तैयारियों के सिलसिले में ज़रूरी निर्देश मंत्रियों को दिए गए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News