सीहोर में दूल्हे को दुल्हन ने सिखाया सबक, दहेज मांगने पर दुल्हन ने लौटा दी बारात, जानिए पूरा मामला...

4/24/2024 9:44:53 PM

सीहोर। (धर्मेंद्र राय): मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में गंज क्षेत्र में रहने वाली प्रिया अहिरवार की शादी विदिशा जिले के ग्राम ग्यारसपुर के घनश्याम के साथ तय हुई थी। दोनों ही पक्षों ने शादी की धूमधाम से तैयारी की थीं। लड़के वाले तय समय पर बारात लेकर ग्यारसपुर से सीहोर आ गए। तय समय पर बारात दुल्हन के घर भी पहुँच गई। दूल्हे ने टीके में 21 हजार और देहज में बाइक रखी देखी तो उसको अचानक गुस्सा आ गया।  दुल्हन के पिता से टीके में 5 लाख और बाइक के स्थान पर चार पहिया वाहन की दूल्हे ने मांग रख दी। दूल्हे की मांग के समर्थन में दूल्हे के पिता और भाई भी आ गए।


 अचानक इस प्रकार की मांग सुनकर दुल्हन के पिता ने वर पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया। रिश्तेदार वर पक्ष को समझाने लगे। इसके बाद इस बात की खबर दुल्हन तक भी पहुंच गई। तो दुल्हन प्रिया ने कठोर निर्णय लेते हुए शादी से ही इनकार कर देहज लोभियों को करारा जवाब दिया।

PunjabKesari
जैसे ही दुल्हन ने शादी करने से मना किया उसके बाद वर पक्ष बोखला गया और मारपीट शरू कर मंडप व टेंट सामग्री को नुकसान पहुचना शरू कर दिया। अब इस मामले को लेकर दुल्हन ने कोतवाली में मामला दर्ज करवाया है। जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने दूल्हे के भाई व एक अन्य रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया है व मामले की जांच शरू कर दी है। सीहोर जिले में दुल्हन के साहसिक कदम का  समाजसेवियों सहित अन्य लोगों द्वारा प्रसंशा की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News