विदाई से पहले मतदान जरूरी, सुहाग के जोड़े में पति संग वोट डालने पहुंची दुल्हन

4/26/2024 4:39:31 PM

कटनी (संजीव वर्मा): शादी का दिन किसी भी इंसान के लिए बेहद खास होता है। लेकिन मतदान के महापर्व को शादी से ज्यादा महत्व देकर कटनी की दो नवविवाहिताओं ने सुर्खियां बटोर ली। जहां दो दुल्हन बनी सजी धजी लड़कियों ने शादी के सात फेरे लेने के बाद विदाई से पहले मतदान किया। कटनी जिले के बहोरीबंद क्षेत्र में दो दुल्हन ऐसी दिखी, जो विदाई से पहले मतदान केंद्र पहुंची और मतदान करने के बाद ससुराल के लिए रवाना हुई।

PunjabKesari

लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के प्रति जागरूकता का काफी असर दिखाई दिया है। खजुराहो संसदीय सीट के लिए चल रहे मतदान के दौरान कटनी जिले के बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अगौध की नवविवाहिता माधवी यादव ने विदाई के पहले मतदान किया। माधवी का विवाह 25 अप्रैल की रात को हुआ है। माधवी ने 26 अप्रैल को अपनी विदाई के पूर्व अगौध ग्राम के मतदान केन्द्र क्रमांक 285 में मतदान किया। बाद में वे अपने ससुराल पन्ना जिले के डुहली ग्राम के लिए विदा हुईं।

PunjabKesari

वहीं इसी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बासन में अंशिका चौधरी भी विवाह उपरांत बहोरीबंद के ग्राम बासन स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 267 में अपने दूल्हे अनिल कुमार के साथ पहुंची और बाकायदा मतदान किया। अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद अंशिका अपने पति के साथ इमलिया स्तिथ ससुराल रवाना हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News