Punjab Kesari MP ads

डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे इस्तीफा मंजूर, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने लिया फैसला, चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी नौकरी

Tuesday, Oct 24, 2023-03:44 PM (IST)

भोपाल: MP की शिवराज सरकार ने डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने लंबे वक्त के बाद ये फैसला लिया है। साथ ही निशा बांगरे के खिलाफ चल रही विभागीय जांच भी समाप्त कर दी है। वहीं अब निशा बांगरे का चुनाव लड़ने का रास्ता भी साफ हो गया है। निशा का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने कहा है कि उन्हें अब आगे का रास्ता खुद ही तय करना होगा।

वैसे तो हर कोई ये चाहता है की उसे प्रशासनिक सेवा में काम करने का मौका मिले। लेकिन निशा बांगरे इसलिए सुर्खियों में आईं क्योंकि उन्होंने इस सेवा से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा दिया ये बड़ी बात नहीं है, बड़ी बात ये है कि सरकार ने निशा बांगरे का इस्तीफा स्वीकार ही नहीं किया। निशा बांगरे खुलकर कहती रहीं की वे चुनाव लड़ेंगी। लेकिन सरकार ने इस्तीफा नामंजूर किया। लेकिन निशा बांगरे ने हार न मानते हुए कानूनी लड़ाई लड़ी, और अब हाईकोर्ट की सख्ती के बाद उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।  

अब बड़ा सवाल ये उठता है की सरकार के खिलाफ हुंकार भरने वाली निशा बांगरे किस पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। क्या कांग्रेस निशा बांगरे के लिए अपना प्रत्याशी बदलेगी? आपको बता दें की कांग्रेस ने बैतूल से मनोज माल्वे को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बता दें की निशा बांगरे छतरपुर में SDM पद पर पदस्थ थीं। वे चुनाव लड़ना चाहती हैं। लेकिन अब उनके सामने बड़ा सवाल यही है की वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी। क्योंकि कांग्रेस ने अपने सारे उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News