Punjab Kesari MP ads

जनता का कलेक्टर,लंच के लिए घर जा रहे कलेक्टर की सड़क पर खड़ी बेबस महिला पर पड़ी नजर तो रुकवाई गाड़ी,किया ये काम

Monday, Jul 06, 2026-06:14 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा अपनी दरियादिली औऱ अच्छे व्यक्तितत्व के लिए जाने जाते हैं औऱ समय समय पर इसका वो उदाहरण भी प्रस्तुत करते रहते हैं। एक बार फिर उनका ये संजीदा अंदाज इंदौर में देखने को मिला है।

दरअसल कार्यालय जाते समय रास्ते में मिली एक बुजुर्ग महिला की समस्या सुनकर कलेक्टर शिवम वर्मा ने मानवता और प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।  लंच के लिए जाते समय उन्होंने गाड़ी रुकवाई। बुधवार दोपहर कलेक्टर शिवम वर्मा लंच के लिए अपने घर की ओर जा रहे थे इसी दौरान सड़क पर एक बुजुर्ग महिला उनकी गाड़ी के पास पहुंच गई।

कलेक्टर ने बिना देर किए गाड़ी रुकवाई और गाड़ी से उतरे। महिला की पूरी बात ध्यान से सुनी और मौके पर निर्देश दे दिए। समस्या सुनने के बाद कलेक्टर ने साथ मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल निर्देश दिए। उन्होंने कहा इनका आधार केंद्र पर ले जाकर जो भी समस्या है उसका समाधान करवाओ।  मेडिएशन विभाग में भी लेकर जाओ और संबंधित अधिकारी से मिलकर मामला सुलझाओ । कलेक्टर की इस त्वरित कार्रवाई और अपनत्व भरे व्यवहार से बुजुर्ग महिला खुश हो गईं।  उन्होंने कलेक्टर को बहुत-बहुत धन्यवाद बोला और बेटा कहकर आशीर्वाद दिया। इस तरह से शिवम वर्मा का ये अंदाज फिर सुर्खियों में आ गया और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

गौर करने वाली बात है कि इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा कई बार ऐसे काम करते रहते हैं जो आम जनता के हित और समस्याओं के निराकरण से जुड़े होते है। वो आम आदमी की समस्या को दिल से समझते हैं और किसी का काम अपना समझ कर करते हैं, इसी कड़ी में ये बुजुर्ग महिला का किस्सा आज दोपहर को पेश आया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News