सीहोर पहुंचकर बोले धीरेंद्र शास्त्री-मैं पंडित प्रदीप मिश्रा का कर्ज चुकाने आया हूं,मैं किसी का कर्ज नहीं रखता।
Tuesday, Feb 17, 2026-03:49 PM (IST)
सीहोर (धर्मेद्र राय): छतरपुर के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित कृष्ण शास्त्री सीहोर में पहुंचे है। बाबा बागेश्वर सीहोर के कुबरेश्वर धाम के रुद्राक्ष महोत्सव में पहुंचे और पंडित प्रदीप मिश्रा की जमकर तारीफ की। बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वो यहां पर पंडित प्रदीप मिश्रा का कर्ज चुकाने आए हैं, पंडित प्रदीप मिश्रा बागेश्वर धाम पर गए थे, इसलिए मैं कुबरेश्वर धाम आया हूं मैं किसी का कर्ज नहीं रखता।
पंडित प्रदीप मिश्रा की वजह से शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रहती है- बागेश्वर धाम
इस मौके पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा की वजह से शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रहती है, और जय कारों से शिवालयो गूजते रहते हैं। इस अवसर पर बागेश्वर धाम सरकार ने पंडित प्रदीप मिश्रा की काफी तारीफ की और इस धाम की दिव्यता , भव्यता और संस्कृति ऐसे ही अनवरत बढ़ती रहे।

