दिग्विजय ने स्वीकारी अपनी गलती! कहा- मैंने अपने कार्यकाल में सबसे बड़ी गलती की...जानिए कौन सी गलती का किया जिक्र

Friday, May 20, 2022-07:35 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भोपाल में एक कार्यक्रम में अपने कार्यकाल की गलती को स्वीकारा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अपने कार्यकाल में SDM को धारा 40 के अधिकार देना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। दिग्विजय सिंह के इस बयान पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा का कहना है कि यह डर अच्छा है...।

भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस पंचायती राज संस्था प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में कमलनाथ के साथ कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। इस दौरान दिग्विजय ने कहा कि मेरे कार्यकाल में एक कमी जरूर रह गई। हमने धारा 40 के अधिकार एसडीएम को देकर बड़ी गलती कर दी, जबकि इसके लिए चुने हुए जनप्रतिनिधियों या वकीलों का ही ट्रिब्यूनल बनाना चाहिए, जो निष्पक्षता से काम करें। क्योंकि जिसने SDM साहब की बात नहीं मानी, उस पर धारा 40 की कार्रवाई हो जाती है। हमारी सरकार बनने पर इसमें बदलाव करेंगे।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि ग्राम सभा अंतर्गत गैर आदिवासी क्षेत्र में भी बिना ग्राम सभा की सहमति के काम नहीं हो सकता। यह कानून प्रदेश में आज भी लागू है, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीयत सत्ता के विक्रेंदीकरण के पक्ष में नहीं है। भाजपा सत्ता का केंद्रीयकरण करती है। कांग्रेस विकेंद्रीकरण के पक्ष में है। दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस में नए लोगों को मौका मिलना चाहिए। हम लोग आपके साथ हैं, पहले भी थे। पहले दंगल में पहलवानी करते थे। दांवे-पेंच लड़ाते थे लेकिन अब उस्ताद बन गए हैं। कोई दांव-पेंच सीखना हो, तो हम सिखा देंगे। पंचायती राज को लाना है और सफल बनाना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News