जेपी नड्डा को भाजपा अध्यक्ष बनने पर दिग्विजय ने दी बधाई, बोले- हमें खुशी है हमारे दामाद भाजपा के अध्यक्ष बने

Tuesday, Jan 21, 2020-03:26 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने जेपी नड्डा को भाजपा अध्यक्ष बनने पर भी बधाई दी। इस मौके पर ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को खुशी है कि हमारे दामाद भाजपा के अध्यक्ष बने हैं।


बता दें कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा निर्विरोध पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी राधामोहन सिंह ने नड्डा के निर्वाचन की घोषणा की। इससे पहले तक नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News