सिमी जैसे आतंकी संगठन के संरक्षक हैं दिग्विजय- कैलाश विजयवर्गीय

9/13/2019 10:46:23 AM

इंदौर: बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति अपनाने का ओराप लगाया और कहा कि यही वजह है कि मध्य प्रदेश में आतंकी फिर से पैर पसारने की कोशिश कर रहे हैं। विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह को सिमी जैसे आतंकी संगठन का संरक्षक बताया।


PunjabKesari

इंदौर पहुंचे दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जब शिवराज सिंह चौहान सीएम थे तो वे उज्जैन में सावन में सोमवार को महाकाल के दर्शन करने जाते थे, महाकाल की सवारी करते हैं और सिंहस्थ में रहते थे लेकिन सीएम कमलनाथ के पास समय ही नहीं है। हालांकि वे मोहर्रम के ताजिये देखने जरूर जाते हैं।

PunjabKesari

कांग्रेस दे रही संरक्षण
विजयवर्गीय ने आगे कहा कि, 'कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की नीति के कारण ही सिमी जैसे आतंकी संगठन मध्य प्रदेश में बढ़ रहे हैं। ऐसे संगठनों को सरकार की नीति और नीयत से ही फलने फूलने में मदद मिलती है। दिग्विजय सिंह जब मुख्यमंत्री थे तब से वो सिमी को संरक्षण देते आए हैं। जाकिर नाइक को वो शांतिदूत कहते हैं जो अंतरराष्ट्रीय भगोड़ा है।'

कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा, 'धर्मांतरण कराने वाले, आतंकवादियों को संरक्षण देने वाले इन्हें शांतिदूत दिखते हैं। इसी के परिणाम हैं कि सिमी जैसे संगठन हमारे प्रदेश में बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अभी बंगाल का एक आतंकवादी इंदौर से गिरफ्तार हुआ है। इसलिए केंद्र सरकार भी चिंता में थी कि वो इंदौर कब पहुंचा। बंगाल मेरे प्रभार का प्रदेश है इसलिए मेरी सुरक्षा भी बढ़ी हुई है।'




 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News