Punjab Kesari MP ads

दिग्विजय की CM कमलनाथ को सलाह, 'यदि आपने ऐसा किया, तो सच्चे गौभक्त कहलाओगे'

Friday, Oct 11, 2019-02:27 PM (IST)

भोपाल: गौमाता को लेकर देशभर में अक्सर राजनीती होती आई है। देश की प्रमुख पार्टियां बीजेपी कांग्रेस अक्सर अपने आप को बड़ा गौ भक्त साबित करने में लगे रहते हैं। लेकिन असलियत क्या है ये सभी जानते हैं। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर ट्वीट किया है कि वे सच्चे गौ भक्तों में गिने जाएंगे।
 

 

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक फोटो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया है कि ‘यह चित्र है भोपाल-इंदौर हाइवे का जहां आवारा गऊ माता बैठी रहती हैं और लगभग हर दिन ऐक्सिडेंट में मर जाती हैं। कहॉं हैं हमारे गौ माता प्रेमी गौ रक्षक? मप्र शासन को तत्काल इन आवार गौ मात को सड़कों से हटा कर गौ अभ्यरण या गौ शालाओं में भेजना चाहिये।  दिग्विजय ने आगे लिखा है कि ‘यदि कमल नाथ जी आपने तत्काल ऐसा कर के दिखा दिया तो आप सच्चे गौ भक्तों में गिने जायेंगे, और तथा कथित भाजपाई नेताओं को नसीहत मिलेगी’।

 


दिग्गी के ट्वीट के बाद बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने भी ट्विटर पर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए लिखा है कि ‘हालांकि ये भी सच है कि गौ माता या पूरा गौ वंश सड़कों पर है तो इन्हीं "श्रीमान" के कारण है। इन्होंने ही अपने शासनकाल में गौवंश से उसकी गौचर भूमि छीनने का कार्य किया था। अब क्या चुनौती स्वीकार करेंगे कमलनाथ जी’?

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News