निमाड़ में गुटबाजी से गुस्साए दिग्विजय सिंह, कार्यकर्ताओं से बोले- आप सब बोल लो, कांग्रेस भाड़ में जाए

5/28/2023 1:14:56 PM

खंडवा (निशात सिद्दीकी) : पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खंडवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में गुटबाजी से इतने नाराज हो गए कि उन्होंने गस्से में कह दिया आप पहले बोल लो, भाड़ में जाए कांग्रेस। दरअसल निमाड़ में आयोजित कांग्रेस के मंडलम सेक्टर की बैठक में कमलनाथ गुट और अरुण यादव गुट के लोग आमने सामने हो गए। बहस इतनी बड़ी कि मंडलम सेक्टर की बैठक लेने आये वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को नाराज होकर मंच से कहना पड़ा कि कांग्रेस भाड़ में जाए, तुम इसी तरह बहस करते रहो। बता दें कि दिग्विजय सिंह के निमाड़ के इस दौरे की शुरुआत भी विवाद से ही हुई थी और आज अतिंम दिन समापन भी विवाद से ही हुआ। हालांकि दिग्विजय सिंह ने नाराज नेताओं को किसी तरह मना लिया। समापन पर उन्होंने मीडिया से कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग है छोटे मोटे विवाद थे, जिन्हें अब सुलझा लिया गया है। 

निमाड़-मालवा की 66 सीटों के लिए कांग्रेस ने रणनीति बनाई है और इसी के तहत कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह ने निमाड़ में 3 दिन का दौरा तय किया था। उनके दौरे की शुरुआत निमाड़ के बुरहानपुर जिले से हुई लेकिन वहां एक मुस्लिम नेता को मंच से उतारने पर विवाद हो गया था। जिसके बाद दिग्विजय सिंह और सिंधिया में ट्विटर वॉर भी छिड़ गया। हालांकि इस मामले पर खंडवा में दिग्विजय सिंह ने सफाई दी और खासतौर से सिंधिया से कहा कि वो अपनी सलाह अपने पास रखे। दौरे के अंतिम दिन खंडवा में दिग्विजय सिंह के कार्यक्रम में भी हंगामा हो गया। यहां पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंदल सिंह पंवार ने अपनी बात नहीं रखने देने पर विरोध जताया। उन्होंने खंडवा विधानसभा चुनाव 2018 में प्रत्याशी रहे कुंदन मालवीय के बोलने के दौरान उन्हें बोलने का मौका न देने पर अपना विरोध दिग्विजय सिंह के सामने दर्ज कराया था। जब विरोध बढ़ने लगा तो गुस्साए दिग्विजय सिंह ने कहा कि सबको बोलने दो, रातभर बोलो, कांग्रेस जाए भाड़ में।

इधर कार्यक्रम के समापन पर जब दिग्विजय सिंह अपने निमाड़ दौरे से वापस लौट रहे थे तब इस पूरे घटना क्रम पर उन्होंने खंडवा में हुए विवाद को लेकर मीडिया के सवाल पर कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह, उमंग और लड़ने का जज्बा है। छोटे मोटे कई विवाद हैं जो अब समाप्त हो रहे हैं। सभी कांग्रेसी एक साथ मिलकर भाजपा को हराएंगे और कांग्रेस को जिताएंगे। हालांकि दिग्विजय सिंह और विवादों का नाता पुराना है। दिग्विजय सिंह ने ही अपने निमाड़ दौरे के दौरान बीजेपी का कनेक्शन पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई से है तो वही उन्होंने अपने इसी दौरे के दौरान शनिवार को कहा कि अगर वह सत्ता में आये तो बजरंग दल और बीजेपी के उन लोगों को देशद्रोह के केस में जेल भिजवाएंगे जो पकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी को भारत की गुप्त जानकारियां दे रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News