दिग्विजय सिंह ने पूछा, क्या खाते में आए 15 लाख तो युवक ने कहा- हां, जमकर की मोदी की तारीफ

4/23/2019 11:57:41 AM

भोपाल: लोकसभा के भोपाल कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह लगातार ताबड़तोड़ जन सभाएं कर रहे हैं। इसी दौरान एक जनसभा में अजीबो गरीब स्थिति पैदा हो गई। जिसका वीडीयो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दिग्विजय ने मंच से खड़े होकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि किसके खाते में 15 लाख आ गए, जिसके खाते में आए वो हाथ खड़ा करे। 


PunjabKesari

भीड़ में से एक युवक ने कहा कि मेरे खाते में आए। इतना सुनते ही दिग्विजय सिंह ने उसे मंच पर बुला लिया। युवक मंच पर पहुंच गया और माइक हाथ में पकड़ते ही मोदी सरकार के गुण गान करने लगा तथा कहा कि मोदी की सर्जिकल स्ट्राईक होने से मेरे खाते में 15 लाख खुद व खुद आ गए। मोदी की तारिफ सुनते ही वहां मौजूद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता हक्केबक्के रह गए। एक कार्यकर्ता ने युवक को मंच से नीचे उतारा। लेकिन दिग्विजय सिंह फिर भी पूछते रहे कि 15 लाख खाते में आए कि नहीं रोजगार मिला कि नहीं।

PunjabKesari


बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह इस बार भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पर उनका मुकाबला साध्वी प्रज्ञा सिंह से हैं। दिग्विजय सिंह केंद्र सरकार को उसकी नाकामियों पर घेर रहे हैं। मोदी सरकार के घोर आलोचक रहे दिग्विजय सिंह नरेंद्र मोदी को रोजगार, किसान, इकोनॉमी के मुद्दे पर घेर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News