दिग्विजय का नया आरोप, ‘ISI के लिए जासूसी करते हैं BJP नेता’

7/24/2018 12:57:06 PM

भोपाल : मध्य प्रदेश में बीजेपी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। दिग्विजय सिंह ने फिर एक बार BJP नेताओं पर हमला बोला है और विवादित आरोप लगाए हैं। दिग्विजय ने आरोप लगाया कि BJP वाले ISI के लिए जासूसी करते हैं और बदनामी मुसलामानों की होती है।

दिग्विजय ने ट्विटर पर लिखा, 'क्या NSA चीफ अजित डोवाल इस प्रकरण में अभी तक हुई प्रगति की जानकारी जनता को देंगे या वो भी सीक्रेट है? ISI के लिए जासूसी करते हैं भाजपाई और बदनाम कर मुसलमानों की होती है Lynching! शर्म करो. यही है भाजपा की देश भक्ति और मुझ को कहते हैं देश द्रोही!'


इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के देशद्रोही वाले बयान पर भी राजनीति गर्मा गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान की ओर से देशद्रोही कहे जाने पर दिग्विजय सिंह ने 26 जुलाई को भोपाल के टीटी नगर थाने में गिरफ्तारी देने का ऐलान किया है। दिग्विजय सिंह के तय कार्यक्रम के मुताबिक वह 26 जुलाई को 12 बजे गिरफ्तारी देंगे और उसी दिन रात को साढ़े नौ बजे राजधानी एक्सप्रेस से झांसी के लिए रवाना होंगे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News