दिग्विजय सिंह के घर पर चलेगा नगर निगम का बुलडोज़र, किराएदारों को मिला नोटिस

Thursday, Feb 14, 2019-01:03 PM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का इंदौर की छावनी में बना मकान उत्सव भवन को नगर निगम ने खतरनाक घोषित कर दिया है। नगर निगम इंदौर ने इस भवन को तोड़ने के लिए दिग्विजय सिंह को 16 फरवरी की तारीख तय की है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री के इस भवन में 12 से ज्यादा किरायेदार कई वर्षों से रह रहे हैं।


PunjabKesari

नगर निगम के नोटिस के बाद यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि मकान का जो हिस्सा कमजोर था, उसकी मरम्मत कराई जा रही है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और उनके भाई कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह पढ़ाई के दौरान इसी मकान में रहते थे। इंदौर के डेली कॉलेज एसजीएसआईटीएस में उन्होंने पढ़ाई की है और यहीं से दोनों भाईयों ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी। 


PunjabKesari


किराएदारों को मिले नोटिस
करोड़ो रुपये की कीमत के इस भवन को तोड़ने के लिए नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह दिग्विजय सिंह के बेटे व नगरीय विकास मंत्री जयवर्धन सिंह से मिले थे, जिसके बाद उत्सव भवन में रह रहे किराएदारों को मकान खाली करने के नोटिस दिए गए हैं। बता दें  नगर निगम ने इस भवन को रहने के लिए खतरनाक घोषित किया हुआ है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News