दिग्विजय सिंह झूठ बोलकर माहौल बिगाड़ने वाले नेता- वीडी शर्मा

Sunday, Sep 15, 2024-04:13 PM (IST)

रतलाम (समीर खान) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रतलाम में गणेश प्रतिमा पर हुए पथराव के बाद हुए हंगामे को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो लोग पथराव करते हैं क्या दिग्विजय सिंह आप उनका समर्थन करते है? वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह की ऐसा करने की आदत है। क्योंकि अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो आप सवाल क्यों करते मुझसे...क्यों कि उन्हें काम ही यह बचा है कि हमारे पास कोई मुद्दे नहीं तो तुष्टिकरण की राजनीति में विधर्मियों के साथ खड़े हो जाओ। विधर्मियों के साथ खड़े होंगे तो हम चर्चा में आएंगे।

दिग्विजय सिंह आज से नहीं कहीं की मस्जिद की तस्वीर पर भगवा ध्वज लगाकर ट्विट किया था। आपको याद होगा। इतना झूठ बोल कर समाज का वातावरण बिगाड़ने वाला नेता है। झूठ बोलकर राजनीति करने वाले दिग्विजय सिंह से आज उनसे और क्या अपेक्षा की जा सकती है। लेकिन समाज तत्पर है। प्रसाशन तत्पर है। ऐसे लोगों को वातावरण ना बिगाड़ने की अनुमति है। मुझे लगता है हमारी सरकार मोहन जी के नेतृत्व में गंभीरता, संवेदनशीलता के साथ ऐसे तत्वों के खिलाफ काम कर रही है। चाहे दिग्विजय सिंह जी हो या कोई और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुफ्त की योजनाओं को बंद करने के बयान से कन्नी काटी।

सदस्यता अभियान के लिए रतलाम पहुंचे वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा का पूरा फोकस सैलाना विधानसभा पर है। इस बार बीजेपी सैलाना विधानसभा हारी है। इसलिए यहां बूथ स्तर से लेकर शक्ति केंद्रों तक पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्थानीय सर्किट हाउस पर वरिष्ठ भाजपा नेता हिम्मत कोठरी सहित कई नेताओं ने स्वागत किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News