लोकसभा चुनाव के लिए मालवा को साधने निकले कांग्रेस के चाणक्य, बीजेपी में खलबली

2/12/2019 3:06:07 PM

भोपाल: एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव के लिए भी कांग्रेस को एक जुट करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वे इन दिनों मालवांचल में दौरे पर हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मालवा में शानदार प्रदर्शन करते हुए बीजेपी को कई सीटों पर शिकस्त दी। जिसके बाद अब पार्टी लोकसभा चुनाव में भी इस क्षेत्र से अच्छे प्रदर्शन की अपेक्षा कर रही है। दिग्विजय की यात्रा की खबर से बीजेपी में खलबली है। फिलहाल मालवा में बीजेपी का प्रभाव है, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सिंह पिछले दो दिन में मालवा के कई जिलों में दौरे पर गए।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह को पार्टी का समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। अब वह लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ने के काम पर निकल गए हैं। भूले बिसरे कांग्रेसियों के घर घर दस्तक दे रहे हैं। जावरा, रतलाम, मंदसौर सहित कई शहरों में उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठकें भी लीं। दिग्विजय के दौरे के बाद अब भाजपा सतर्क हो गई है। फिलहाल कांग्रेस के पास मालवा में मात्र एक रतलाम की आदिवासी सीट ही है पर कांग्रेस ने यहां से आधा दर्जन सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। उज्जैन में दिग्विजय सिंह ने हरसिद्धी माता के दर्शन किए, फिर जावरा में हुसैन टेकरी भी गए। इसके बाद उन्होंने राजस्थान के जाजली स्थित हनुमान मंदिर में जाकर माथा टेका। वहीं पर होली हनुमानजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

PunjabKesari

उनके इस तरह दौरे से विपक्षी दल बीजेपी में चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। कांग्रेस नेता भी उनके दौरों को राजनीतिक महत्व दे रहे हैं। बता दें कि मंदसौर में कांग्रेस तमाम कोशिशों के बाद भी खाली हाथ रही है। यहां से 2014 मीनाक्षी नटराजन हारी थीं। विधानसभा चुनाव में भी यहां से कांग्रेस विधायक सफल नहीं हो सके।
दिग्विजय ने मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की हत्या को पिछले दिनों राजनीतिक बताकर वहां भाजपाइयों को घेरने की कोशिश की। सिंह ने कहा कि इसकी बारीकी से जांच की जाना चाहिए। मंदसौर में दिग्विजय सिंह किसान गोलीकांड में मारे गए अभिषेक पाटीदार के घर भी गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News