आष्टा में प्रगति परिवार के शोक निवारण में सहभागी बने दिग्विजय सिंह, परिजनों को बांधा ढाढस
Saturday, Apr 30, 2022-04:47 PM (IST)

आष्टा (रायसिंह मालवीय): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह प्रगति परिवार के शोक निवारण में शामिल हुए। उनके साथ पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और विधायक जयवर्धन सिंह भी साथ थे। दिग्विजय सिंह ने व्यक्तिगत रूप से हमसे तथा कांग्रेस परिवार से जुड़े आष्टा के धार्मिक, सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में अग्रणी प्रगति परिवार के किशोर वय बेटे स्व. प्रबल प्रगति जादू के निधन से मैं दुखी हूं। इस दुख भरे वातावरण में, मैं स्वर्गवासी आत्मा के मोक्ष के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। प्रगति परिवार की सभी महिलाओं का में मन से सम्मान करता हूं। इन्होंने अपने दिव्यांग सुपुत्र का पालन पोषण इतने अच्छे से किया कि जादू ने अपनी दिव्यांगता और निर्भरता के बावजूद सभी को अपने प्रेम बन्धन में बांध रखा था।
निधन पर दिग्विजय सिंह ने बंधाया ढाढस
राज्य सांसद दिग्विजय सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप प्रगति के बेटे के निधन पर ढाढस बंधाते हुए यह शोक संवेदनाएं व्यक्त की। पूर्व मुख्यमंत्री के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव और राधौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह भी उपस्थित थे। इस अवसर प्रगति परिवार नेतागण एवम शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।