प्रियंका गांधी मुर्दाबाद बोलने वाले कांग्रेस से निष्कासित शर्मा ने लगाया जिलाध्यक्ष पर आरोप, बोले- वे सिंधिया समर्थक
Sunday, Jul 30, 2023-07:56 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): ग्वालियर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के दौरे के दौरान उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने को लेकर कांग्रेस से सद्भावना प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विष्णु कांत शर्मा निष्कासित कर दिया गया। जिसके बाद विष्णुकांत शर्मा ने कांग्रेस की जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा पर ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है देवेंद्र शर्मा अपनी दुकान चला रहे हैं। मुझ पर जो कार्रवाई की गई है। इसकी कार्रवाई पहले भी तमाम सारे कांग्रेस के कट्टर समर्थक नेताओं पर की जा चुकी है। जिससे उन्हें पार्टी छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।
वहीं देवेश शर्मा का कहना है कि प्रियंका गांधी के दौरे के समय विष्णु कांत शर्मा ने प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। जिसके बाद अनुशासन समिति की बैठक में उन्हें निलंबित करने का निर्णय हुआ था। उन्हें निलंबित करने का निर्णय मेरा नहीं है। यह ग्वालियर के कांग्रेस प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान द्वारा लिया गया निर्णय है। वही विष्णु कांत शर्मा का कहना है, की यहां जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा सिंधिया के समर्थक नेताओं में से माने जाते हैं, और उन्होंने सिंधिया विरोधी नेताओं को पार्टी से बाहर करवा दिया है। गौरतलब है कि अपने निष्कासन के खिलाफ कांग्रेस सद्भावना प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णु कांत शर्मा ने 1 दिन पहले प्रेस वार्ता कर अपनी व्यथा जाहिर की थी, उनका कहना है कि मैं कांग्रेस नहीं छोडूंगा मैं गांधीवादी हूं।