Punjab Kesari MP ads

BJP नेता के बिगड़े बोल, कहा- सड़कों पर खून बहेगा और यह खून कमलनाथ का होगा

Friday, Jul 19, 2019-11:05 AM (IST)

भोपाल: बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह का एक बेतुका बयान सामने आया है। विधायक ने गर्मजोशी में सीएम कमलनाथ का खून बहाने की बात कह दी। दरअसल, भोपाल में पिछले दिनों नगर निगम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई कर अवैध गुमटियों को हटाया था। उन पर भी कार्रवाई की गई जिन्होंने अतिक्रमण कर गुमटी लगा ली थी। बीजेपी नेता सुरेन्द्र प्रताप सिंह उन्हीं गुमटी वालों के साथ विधानसभा का घेराव करने निकले थे।

PunjabKesari

शहर के रंगमहल चौराहा G T B कम्पलेक्स से ये प्रदर्शन शुरू हुआ। गुमटी वाले विधानसभा का घेराव करने आगे बढ़ रहे थे। इन्हें रोकने के लिए भारी पुलिस बल लगाया गया था। नारेबाज़ी और हंगामा था। विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरेन्द्र नाथ सिंह ने इन लोगों को संबोधित करते हुए बिजली और पानी का मुद्दा भी उठा दिया। उन्होंने खुले मंच से सरकार, प्रशासन, नगर निगम और बिजली विभाग को धमकी देना शुरू कर दिया।

PunjabKesari

उन्होंने अपने संबोधन में कहा हम सब बल्लभ भवन घुस जाएंगे हम बताएंगे भी नहीं फिर वहां जो भी मिलेगा उनका क्या हश्र होगा वहीं जाने भैया। अगर कहीं लाइट नहीं रहेगी तो कमलनाथ के यहां भी लाइट नहीं रहेगी। इसके बाद जनता ने चिल्लाना शुरू किया खून बहेगा सड़कों पर पूर्व विधायक बोले और वह खून कमलनाथ का होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News