BJP नेता के भांजे पर रेप आरोप से सनसनी, पीड़ित लड़की बोली-ढाई साल लिवइन में रहने के बाद मुकर गया, अब दे रहा धमकी
Thursday, Jan 01, 2026-06:44 PM (IST)
(भोपाल): राजधानी भोपाल एक गंभीर मामला सामने आया है। भाजपा नेता के भांजे पर रेप के आरोप से सनसनी फैल गई है। पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता के भानजे पर मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर भाजपा नेता के भांजे पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित लड़की के मुताबिक आरोपी ढाई साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था और खुद को भाजपा नेता का भांजा बताकर उसे धमकाता भी था। जिस पर लड़की ने आरोप लगाया है उसका नाम हर्ष सिंह राजपूत है जो जिला रायसेन का रहने वाला है। फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
शादी का झांसा देकर शरीर से खेलने का आरोप
पीड़िता के मुताबिक हर्ष सिंह राजपूत से उसकी पहचान 2 साल पहले यानिकी 2023 में हुई थी। बातचीत शुरू हुई तो वो करीब आने लगे और नजदीकियां बढ़ गईं। लड़की का कहना है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया था, जिसके चलते वो दोनों लिव इन में रहने लगे। करीब ढाई साल तक वे लिव इन में रहे। इसी दौरान हर्ष ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन उसे हैरानी तब हुई जब कुछ समय पहले उसका मिजाज और व्यवहार बदल गया।
हद तो तब हो गई जब इसी साल अक्टूबर के महीने मे उसने हर्ष को किसी दूसरी लड़की के साथ देखा। इसी को लेकर दोनों में काफी विवाद हुआ और हर्ष ने उसे जान से मारने तक की धमकी दे दी। इससे बाद उसने बात करना भी छोड़ दिया।
पुलिस कर रही आरोपी का तलाश
पीड़ित लड़की का कहना है कि इस विवाद के बाद वो शादी के वादे से भी मुकर गया। और खुद के भाजपा नेता का भांजा होने की धौंस देकर डराने लगा। लड़की का कहना है कि वो कहता था कि मेरे मामा भाजपा नेता हैं और कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, पुलिस भी उनके आगे बेबस हैं। लिहाजा आरोपी अभी फरार है और पुलिस उसको ढूंढने में काम लगातार कर रही है। वहीं पीड़ित लड़की भी धमकियों से डरी हुई है।

