बच्चों का भविष्य संवारने राजनीति छोड़कर टीचर बन गई जनपद सदस्य, हर तरफ हो रही तारीफ
Thursday, Aug 17, 2023-06:52 PM (IST)

बैतूल (विनोद पातरिया): राजनीति में आने के लिए शासकीय कर्मचारी एवं अधिकारी नौकरी छोड़कर कर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। वही बैतूल जिले के जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के क्षेत्र क्रमांक 2 पाढर की सदस्य वर्षा नागवंशी ने जनपद सदस्य पद से इस्तीफा देकर बच्चों का भविष्य संवारने के लिए शिक्षक बन गई। जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्रमांक 2 पाढर की सदस्य वर्षा नागवंशी ने जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के सीईओ को अपना इस्तीफा सौप दिया।
जनपद सदस्य वर्षा नागवंशी ने बताया कि उनका चयन विदिशा जिले में वर्ग 3 शिक्षक के पद पर हो गया है। जिसके चलते जनपद सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया। क्योंकि उनकी शुरू से ही इच्छा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने की थी। शिक्षक बन कर बच्चों का भविष्य संवारना चाहती हूं। इसलिए राजनीति के क्षेत्र जनपद सदस्य पद से इस्तीफा देकर शिक्षक बन गई है।
सरपंचों एवं ग्रामीणों ने की वर्षा की सराहना
चुनाव जीतकर जनपद सदस्य निर्वाचित होने के बाद बच्चों का भविष्य संवारने के लिए जनपद सदस्य पद से इस्तीफा देकर शिक्षक बनने पर क्षेत्र के सरपंचों एवं ग्रामीणों ने वर्षा की सराहना की। पिसजोडी से जनपद सदस्य संजू वर्टी ने बताया कि आज कल लोग राजनीति में आने के लिए सरकारी नौकरी छोड़ रहे हैं। लेकिन राजनीति में सक्रिय जनपद सदस्य वर्षा नागवंशी ने जनपद सदस्य पद से इस्तीफा देकर बच्चों का भविष्य संवारने शिक्षक बन गई जो एक सराहनीय कार्य है।