तुम मुझे इंजॉय करा दो.. सुनसान इलाके में ले जाकर युवक से गंदी हरकत करने लगा डॉक्टर, लोगों ने जमकर पीटा
Friday, Jun 12, 2026-03:50 PM (IST)
उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में पदस्थ एक सिविल सर्जन पर युवक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का दावा है कि डॉक्टर उसे बहाने से सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में हंगामा मच गया और मौके पर मौजूद लोगों ने डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी।
पीड़ित युवक के अनुसार, वह शहर के एक चौराहे पर बैठा हुआ था, तभी डॉक्टर ने उससे सिगरेट दिलाने में मदद मांगी। बातचीत के दौरान डॉक्टर ने खुद को शहर में नया बताया और युवक को साथ चलने के लिए कहा। युवक का आरोप है कि इसके बाद उसे एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उससे अशोभनीय बातें कीं और शारीरिक रूप से छूने की कोशिश की।
युवक ने विरोध करते हुए अपने परिजनों को फोन कर मौके पर बुलाया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने डॉक्टर की पिटाई कर दी। वहीं, डॉक्टर की ओर से भी आरोप लगाए गए हैं कि मारपीट के दौरान उसके पास मौजूद नकदी और कीमती सामान गायब हो गया।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि शिकायतों की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं, जिनकी सत्यता की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

