Punjab Kesari MP ads

पति को पहले जमकर पीटा, फिर थाने पहुंची पत्नी; बोली- वो कुछ बोल नहीं रहे, घर का मंजर देख पुलिस भी चौंकी

Wednesday, Jun 03, 2026-05:51 PM (IST)

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पति-पत्नी के विवाद ने ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। एक महिला मारपीट के बाद खुद थाने पहुंची और पुलिस से कहा कि उसके पति ने पहले उसके साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसने भी गुस्से में हमला कर दिया। महिला ने बताया कि अब उसका पति कुछ बोल नहीं रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक 30 वर्षीय दीनदयाल कुशवाहा की मौत हो चुकी थी। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की शिवनगर कॉलोनी की है।

मृतक के परिजनों ने पत्नी और उसके भाई पर पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और मामला कोर्ट में विचाराधीन था। वहीं ससुराल पक्ष का दावा है कि दीनदयाल अक्सर शराब के नशे में विवाद करता था और घटना वाले दिन भी उसने पत्नी के साथ मारपीट की थी।

बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में महिला ने लाठी-डंडे से वार कर दिया। इसके बाद दीनदयाल जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। जब तक पुलिस पहुंची, उसकी सांसें थम चुकी थीं।

फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जो यह तय करेगी कि दीनदयाल की मौत हादसा थी, आत्मरक्षा का मामला था या फिर हत्या।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News