Punjab Kesari MP ads

आधी रात कमरे में ऐसा क्या हुआ? पत्नी ने हंसिए से काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, कटा अंग लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन

Monday, May 25, 2026-01:46 PM (IST)

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद अचानक हिंसा में बदल गया। आरोप है कि पत्नी ने दूसरी महिला से संबंध होने के शक में अपने पति पर देर रात हंसिए से हमला कर दिया, जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच लंबे समय से तनाव और झगड़े चल रहे थे। परिवार वालों के अनुसार पत्नी को शक था कि उसका पति किसी दूसरी महिला के संपर्क में है और इसी बात को लेकर आए दिन घर में विवाद होता था।

घटना वाली रात पति शराब के नशे में घर लौटा। घर में पहले भी कहासुनी हुई, लेकिन बाद में खाना खाकर वह सो गया। आरोप है कि देर रात फिर विवाद बढ़ा और गुस्से में पत्नी ने हंसिया उठाकर हमला कर दिया और पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

घायल के कटे हुए अंग को लेकर परिजन तत्काल पहुंचे अस्पताल 

घटना के बाद घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन बिना समय गंवाए गंभीर रूप से घायल व्यक्ति और उसके कटे हुए अंग को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों की टीम ने तत्काल इलाज शुरू किया और स्थिति को देखते हुए उसे निगरानी में रखा गया। फिलहाल घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है और वरिष्ठ डॉक्टर लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और अफेयर के शक को इस घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News