दिनदहाड़े BJP नेत्री से लूट! अस्पताल का पता पूछकर बदमाशों ने छीनी सोने की चैन, CCTV में कैद वारदात
Friday, May 15, 2026-04:46 PM (IST)
CG Desk: छत्तीसगढ़ के कसडोल में से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां दिनदहाड़े एक भाजपा नेत्री के साथ लूट हुई है। आरोप है कि बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने बीजेपी नेत्री के गले से सोने की चैन झपटी है। इसके बाद मौके पर फरार हो गए। गनीमत यह रही कि घटना में भाजपा नेत्री की जान बाल-बाल बची है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना कसडोल में हुई है। जहां बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा कसडोल की उपाध्यक्ष नर्मदा यादव लूटपाट का शिकार हुई है। बताया कि वह सुबह घर से सैर करने के लिए निकली थी। तभी घर से थोड़ी दूरी पर अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। मोटर साइकल सवार दो बदमाश नीचे उतरे। दोनों ने महिला से अस्पताल का पता पूछा।
इससे पहले महिला कुछ बोलती दोनों ने उसके हाथ पकड़ लिए। जबकि बाइक सवार अन्य युवक ने गर्दन में पहनी सोने की चैन छीन ली। मौके पर महिला चीखती-चिल्लाती रह गई। लेकिन, आरोपी लूट की घटना को अंजाम देकर नौ दो ग्यारह हो गए। घटना स्वामी आत्मानंद स्कूल के गेट के पास की बताई गई है।
इसके बाद भाजपा नेत्री ने पुलिस थाने में शिकायत सौंपी गई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 309 (4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

