Punjab Kesari MP ads

शाकाहारी ऑर्डर में निकला मांस! डोमिनोज पर 8 लाख का जुर्माना

Sunday, Mar 01, 2026-06:11 PM (IST)

सतना (अनुपम सिंह परिहार): मध्य प्रदेश के सतना जिले में शाकाहारी भोजन की जगह मांसाहारी कोरियन पनीर परोसना डोमिनोज को भारी पड़ गया। जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष एस.सी. उपाध्याय और सदस्य उमेश गिरि एवं विद्या पांडेय की पीठ ने डोमिनोज पर 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

इसके साथ ही आयोग ने आदेश दिया है कि यदि एक माह के भीतर राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो कंपनी को 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा। साथ ही परिवादी को 10 हजार रुपये परिवाद खर्च भी अदा करने का निर्देश दिया गया है।

सतना के महादेव निवासी शाकाहारी दंपति सूरज तिवारी और नैंसी तिवारी ने 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली के दिन रीवा रोड स्थित डोमिनोज पिज्जा सेंटर से कोरियन पनीर पिज्जा ऑर्डर किया था।

खाना खाने के बाद दंपति को उसमें मांस होने का संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई। जांच में यह सामने आया कि शाकाहारी ऑर्डर के बावजूद मांसाहारी सामग्री परोसी गई थी।इसके बाद दंपति ने इसे अनुचित व्यापार प्रथा बताते हुए जिला उपभोक्ता आयोग में परिवाद दायर किया। मामले की सुनवाई के बाद आयोग ने डोमिनोज को दोषी ठहराते हुए जुर्माना लगाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News