Punjab Kesari MP ads

नशे में धुत पति से घर का खर्च मांगना पड़ा भारी, मिली खौफनाक सजा

Saturday, Nov 02, 2019-02:21 PM (IST)

मंडला: मध्य प्रदेश के मंडला जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलक वार्ड में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को चाकू से वार करके अधमरा कर दिया। वजह सिर्फ इतनी थी कि महिला को घर चलाने के लिए पैसे चाहिए थे और उसने अपने पति से पैसों की डिमांड कर दी। नशे में धुत पति को बात इतनी नागवार लगी कि अपने दोनों छोटे बच्चों के सामने ही पत्नी की लात-घूसों से पिटाई कर दी। बात यहीं खत्म नहीं हुई उसने बच्चों के सामने ही पत्नी के गले पेट और चेहरे पर घर में पड़े चाकू से कई वार कर दिए। बच्चों के चिखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने माहौल को शांत करवाया और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, बरखा बैरागी नाम की यह महिला 4 साल और 7 साल के दो बच्चों के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलक वार्ड में  रहती है। आंखों देखी सारी वारदात को सहमें हुए बच्चों ने पुलिस को बताया।

PunjabKesari

पुलिस ने पीड़िता और उसके बच्चों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाने के उपनिरीक्षक मधु ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही आरोपी पति को गिरफ्तार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News