गणेशोत्सव के दौरान पंडाल पर गिरी दीवार, दो महिलाओं की मौत

Thursday, Sep 12, 2019-11:44 AM (IST)

सागर: सागर ज़िले में गणेशोत्सव के दौरान एक दीवार गिरने 2 महिलाओं के मौत व 4 घायल होने से खुशी का माहौल गमी में तबदील हो गया। हादसे के बाद पंडाल में चीख-पुकार मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरु हुआ। घटना की सूचना मिलते ही नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव पीड़ितों से मिलने पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार को मृतकों के परिवार और घायलों को राहत राशि देने का निर्देश दिया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, सागर ज़िले के बमुरा गांव में गणेश उत्सव के दौरान गणेश पंडाल में भजन-कीर्तन हो रहा था जिसमें काफी भीड़ थी। उसी दौरान पास की एक दीवार भरभरा कर ढह गई। उसके मलबे की चपेट में पूजा में शामिल कई महिलाएं आ गई। चीख़-पुकार सुनकर माहौल में अफरा-तफरी मच गई।


फौरन राहत और बचाव कार्य किया गया। मलबे में से महिलाओं को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी थी। मलबा गिरने से घायल 4 महिलाओं का इलाज किया जा रहा है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News