विधानसभा चुनाव के दौरान 116 कैमरे रखेंगे हर गतिविधि पर नज़र

9/3/2018 7:00:08 PM

छतरपुर :  आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही शहर की प्रत्येक गतिविधियों पर निगाह रखने के लिए पुलिस विभाग चौकन्ना है। इसके लिए शहर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करने के साथ ही उन्हें दुरुस्त करने के लिए इंजीनियरों को लगाया गया है। साथ ही कंट्रोल रूप से इसका संचालन किया जा रहा है। दिन और रात स्टाफ तीन शिफ्टों में ड्यूटी पर एक बड़ी स्क्रीन के जरिए शहर में होने वाली गतिविधियों पर रखे हुए है। इन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अपराध और अपराधियों पर नजर जा रही है। कोई भी संदिग्ध इन सीसीटीवी कैमरे फुटेज में हरकत करते नजर आता है तो पुलिस वहां पहुंच जाती है और उसे हिरासत में ले लेती है।

PunjabKesari
शहर में जल्द आएगी सीसीटीवी कैमरों से लैस मोबाइल बैन
चुनाव नजदीक आते ही पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। अपराधिकारियों व अपराधों पर अब पुलिस की तीसरी निगाह नजर रखेगी। इसके लिए 116 कैमरे लग चुके हैं। चुनाव के दौरान शहर में और कैमरे बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा तहसील स्तर पर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाने की प्रक्रिया अमल में है। इतना ही नहीं शहर में मोबाइल बैन सर्विलांस की भी सौगात मिलने वाली है। यह गाड़ी सीसीटीवी कैमरों से लैस रहेगी। कंट्रोल रूम से इसका संचालन किया जाएगा। कंट्रोल रूम से मिलने वाली जानकारी को यह गाड़ी जिले में घूम कर फॉलो करेगी। मोबाइल बैन सर्विलांस गाड़ी को भोपाल भेजा गया है। जल्द ही यह गाड़ी कैमरों से फिट होगी। जल्द ही यह गाड़ी शहर में आएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News