गणेशोत्सव: पर्यावरण संरक्षण के लिए देवास ने रचा इतिहास, बच्चों ने बनाई 27 हजार गणेश की मूर्तियां

9/8/2018 11:31:09 AM

देवास: गणेश महोत्सव पर प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनाई जाने वाली गणेश प्रतिमाएं जल प्रदूषण का एक अहम कारण है। इसलिए माई फ्रेंड श्री गणेशा मुहिम के तहत अशासकीय शिक्षण संस्था संचालक संघ एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में मिट्टी से गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया गया और करीब 21 हजार से ज्यादा पेपर कैरी बैग बनाए।

शहर के निजी और सरकारी कुल 123 स्कूलों में एक साथ सुबह 10 बजे से मिट्टी की 27 हजार से ज्यादा गणेश की मूर्तियां और करीब 21 हजार से ज्यादा पेपर कैरी बैग तैयार किए गए। यह आयोजन अशासकीय शिक्षक संस्था और नगर निगम ने मिलकर किया था। इसके लिए बाकायदा बच्चों को प्रशिक्षित भी किया गया था।

PunjabKesari

लक्ष्य 21 हजार मिट्टी के श्री गणेश बनाने का था, लेकिन लक्ष्य से कई ज्यादा मूर्तियां स्कूली बच्चों ने अपनी मेहनत के दम पर बना डाली। इसके बाद इन मूर्तियों को अच्छे तरीके से सजाया जाएगा और इको फ्रेंडली तरीके से विसर्जित किया जाएगा।

PunjabKesari

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस के एशिया हेड डॉक्टर मनीष विश्नोई ने सभी स्कूलों का भृमण कर निरीक्षण कर आंकड़े जुटाए और देवास की इस पहल की जमकर सराहना की। शहर में पहली बार एक साथ मिट्टी से 27 हजार से अधिक श्री गणेश मूर्तियां और 21 हजार से ज्यादा पेपर कैरी बैग स्कूली बच्चों ने बनाए। इसके लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस ने देवास को अनूठी पहल कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का सर्टिफिकेट दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News