खंडवा लव जिहाद कांड मुख्य आरोपी अरबाज सहित आठ गिरफ्तार, दो महिलाएं अभी भी फरार
Friday, Oct 31, 2025-09:09 PM (IST)
खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद के लव जिहाद और आत्महत्या के लिए युवती प्रेरित करने वाले मुख्य आरोपी अरबाज शाह को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से और उसके परिवार के सात सहयोगियों को पुलिस ने अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। इन सभी लोगों को न्यायालय में पेश किया था जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

18 वर्ष की नेहा हरसूद के फोकट पूरा क्षेत्र में रहती थी। इसी मोहल्ले में रहने वाला अरबाज उसे धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए ब्लैकमेल करता था। उसने वीडियो और फोटो के माध्यम से लड़की और उसके परिवार वालों को भी धमकाया था। इस लड़की की सगाई हो गई थी अरबाज ने लड़की के मंगेतर को भी लड़की के फोटो और वीडियो भेज कर शादी नहीं करने के लिए धमकाया था। इसी से परेशान होकर लड़की ने बुधवार को जहर खा कर आत्महत्या कर ली थी। बुधवार देर रात तक हरसूद के लोगों ने पुलिस थाने का घेराव कर लड़की के शव को चौराहे पर रखकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

इस घटना के बाद मुख्य आरोपीय अरबाज और उसके परिवार वाले फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले पर दो अपराध दर्ज किए थे। एक मामला मुख्य आरोपी अरबाज के खिलाफ था और दूसरा उसके परिवार के सहयोगियों के खिलाफ दर्ज हुआ था। इस मामले में कुल 9 आरोपी बनाए गए थे जिसमें दो महिलाएं भी है। अरबाज के परिजनों ने भी लड़की और उसके परिवार वालों को पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करने के लिए और रोका और धमकाया था।

आरोपियों की तलाश करने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीम में बनाई थी। मुख्य आरोपी अरबाज़ को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से और उसके परिवार के सात सहयोगियों को अलग-अलग क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में अरबाज का पिता उसका काका और चचेरे भाई शामिल है। इस मामले में दो महिलाएं अभी पुलिस की गिरफ्तार से दूर है। पुलिस ने आज इन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से इन सभी को जेल भेज दिया गया।

