Punjab Kesari MP ads

करंट लगने से हाथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

Friday, Nov 29, 2024-06:16 PM (IST)

मैहर (प्रशांत शुक्ला) : मध्य प्रदेश  के मैहर में गुरुवार की रात करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई, घटना की सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि करंट का तार काफी नीचे झूल रहा था जिससे सूंड़ छू जाने से या हादसा हुआ है। मामला जिले के रामनगर मंझटोलवा का बताया जा रहा है।

रामनगर बीट में शनि गुरुवार सुबह एक नर हाथी का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों द्वारा यह जानकारी वन अमला को हुई, तो वन विभाग के आला अधिकारियों समेत वनकर्मियों एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News