Punjab Kesari MP ads

पुलिस पर फिर गिरी गाज! दो एसआई को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड, लगा गंभीर आरोप; SSP की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Thursday, Jun 04, 2026-10:58 AM (IST)

दुर्गः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक साथ दो एसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।  आरोप है कि अपराधी पक्ष को छोड़ने व लिखापढ़ी के एवज में रिश्वत मांगी गई। जिसका ऑडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पुरानी भिलाई थाना से जुड़ा हुआ है। दरअसल, यहां एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके बाद संबंधित मामले का वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें आरोपी पक्ष से पैसे मांगने की बातचीत सामने आई। शुरुआती जांच में दो बड़े पुलिस अधिकारियों का आचरण संदिग्ध पाया गया। आरोप है कि अधिकारियों ने आरोपी पक्ष को छोड़ने और लिखापढ़ी के एवज में 50 हजार रूपए रिश्वत मांगी गई।  

दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ उप निरीक्षक तुलसीराम साहू और खुर्सीपार थाने में पदस्थ उप निरीक्षक देव लाल साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारियों को रक्षित केंद्र दुर्ग अटैच किया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच नगर पुलिस अधीक्षक छावनी को सौंपी गई है। उन्हें तीन दिनों के भीतर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी की कार्रवाई से महकमें में हड़कंप मच गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News